Friday, December 19, 2014

मस्नूई ग्रह

लाल किताब में मस्नूई ग्रह से मतलब है दो ग्रहों से बना हुआ बनावटी ग्रह। मसलन् कुण्डली में शुक्र बुध मुश्तर्का हांे तो वह मस्नूई सूरज हुआ। इस तरह कण्डली में दो सूरज हुए। एक तो पक्का ग्रह सूरज और दूसरा मस्नूई सूरज। पक्के ग्रह का असर अपनी मुताल्लिका चीज़ों पर होगा। मगर मस्नूई ग्रह अपनी मस्नूई हालत के दोनों ग्रहों के मुताल्लिका चीज़ों का असर भी दे जाता है। मसलन् सूरज पक्का ग्रह है और शुक्र बुध मुश्तर्का मस्नूई ग्रह सूरज है। अब सूरज अपना असर सेहत तरक्की खाना नम्बर 1-5 का असर देगा। लेकिन शुक्र बुध मुश्तर्का मस्नूई हालत में सूरज का असर शुक्र शादी और बुध लियाकत का भी हर दो ग्रह खाना नम्बर 7 का असर दे जायेगा। नष्ट ग्रह के वक्त उस ग्रह का मस्नूई हालत का ग्रह काम देता है। मसलन् सूरज राहु मुश्तर्का से सूरज नष्ट या मन्दा ही होगा। अगर उसी वक्त शुक्र बुध भी मुश्तर्का हों तो सूरज मन्दा न होगा। क्योंकि मस्नूई सूरज मदद दे देगा।
लाल किताब के फ़रमान नम्बर 10 के मुताबिक दो ग्रह मुश्तर्का होने से मस्नूई ग्रह बन जाता है। सूरज शुक्र मुश्तर्का से मस्नूई बृहस्पत, शुक्र बुध मुश्तर्का से सूरज, बृहस्पत सूरज से चन्द्र, राहु केतु से शुक्र, सूरज बुध से मंगल (नेक), सूरज सनीचर से मंगल (बद), बृहस्पत राहु से बुध, बृहस्पत शुक्र से सनीचर (केतु सुभाओ), मंगल बुध से सनीचर (राहु सुभाओ), मंगल सनीचर से राहु (ऊँच), सुरज सनीचर से राहु (नीच), शुक्र सनीचर से केतु (ऊँच) और चन्द्र सनीचर से केतु (नीच) बनता है।
मस्नूई ग्रहों का असर खास खास बातों पर होगा। मस्नूई ग्रह बृहस्पत औलाद की पैदायश का मालिक है। मस्नूई सूरज सेहत का मालिक, चन्द्र वालदैनी खून व नुत्फ़ा का ताल्लुक, शुक्र दुनियावी सुख बजरिया औलाद, मंगल औलाद को जि़न्दा रखने का मालिक, बुध इज्ज़त शोहरत, सनीचर सेहत बिमारी, राहु झगड़े फसाद और केतु ऐश का मालिक है।
मस्नूई ग्रह की हालत में उसके दो ग्रहों का असर जुदा जुदा कर लेना या दो का मुश्तर्का कर लेना हो सकता है। किस्मत की हेराफेरी पक्का ग्रह शायद ही कभी बदले पर मस्नूई ग्रह का बदलना मुमकिन है। मगर 21 साला उम्र से कोई तबदीली नही होती। यह बालिग होने का ज़माना है। किस्सा कोताह मसनूई ग्रह पक्के ग्रह को मदद ही देता है।
मस्नूई ग्रह किसी किसी कुण्डली में होता है। इसका असर पक्के ग्रह के हिसाब से होता है। ऐसी ही दो कुण्डलियां बतौर मिसाल पेश है।
कुण्डली नम्बर 1


कुण्डली नम्बर 2





पहली कुण्डली मुल्क के साबिक वज़ीरे आज़म जवाहर लाल नेहरू जी की जिसमें मस्नूई सूरज खाना नम्बर 4 में है। लिहाज़ा खाना नम्बर 5 का सूरज बहुत ताकतवर हुआ। वृहस्पत की किस्मत को सूरज की चमक ने इतना चमका दिया कि उनके सामने कोई टिक न पाया। नेहरू जी लम्बे अर्से तक सियासी दुनिया में सूरज की तरह चमकते रहे।
दूसरी कुण्डली मरहूम धीरू भाई अम्बानी जी की जिसमें मस्नूई सूरज खाना नम्बर 12 में है। लिहाज़ा खाना नम्बर 1 का सूरज बहुत ताकतवर हुआ। बहुत कम समय में एक आम आदमी से तरक्की करके वह बहुत बड़े सन्नतकार बन गये। उनका रिलायन्स कम्पनियों का गरूप मुल्क में नम्बर एक माना जाने लगा और उनकी गिनती दुनिया के अमीर आदमियों में होने लगी। अम्बानी जी लम्बे अर्से तक कारोबारी दुनिया में सूरज की तरह चमकते रहे।
इसके अलावा मस्नूई ग्रह वाली कुछ और कुण्डलिया भी मेरी नज़र से गुज़री हैं । मसलन् साबका वज़ीरे आज़म इंदिरा गाँधी , वी. पी. सिंह और डा. मनमोहन सिंह जी की कुण्डली में मस्नूई मंगल मौजूद है    जब कि वज़ीरे आज़म नेरिंदर मोदी जी कि कुण्डली में मस्नूई केतु मौजूद है   यह सब कुण्डलियाँ मस्नूई ग्रहों कि उम्दा मिसालें हैं 

1 comment:

Anonymous said...

Wah

Post a Comment